उज्जैन: सावन महीने में भस्म आरती और दर्शन व्यवस्था को लेकर महाकाल मंदिर समिति का बड़ा फैसला

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती को लेकर प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर व मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को श्री महाकाल महालोक के कंट्रोल रूम पर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के प्रारंभ में रखे गए बजट को कलेक्टर सिंह ने निर्धारित मद में आय-व्यय दर्शाते हुए तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही सावन महीने में शनिवार-रविवार और  सोमवार को होने वाली ऑनलाइन भस्म आरती अब बंद रहेगी। इसके अलावा श्रावण-भादो महीने में दर्शन व्यवस्था और सवारी को लेकर चर्चा की। हालांकि दर्शन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सावन में शनिवार रविवार सोमवार को ऑनलाइन भस्मारती बंद रहेगी। श्रद्धालु चलित भस्म आरती के दर्शन कर सकेंगे। इस बार सवारी के दौरान पालकी के साथ चलने वाले लोगों की संख्या निर्धारित करने को कहा है, जिससे आम दर्शनार्थियों को पालकी में विराजित भगवान महाकाल के दर्शन हो सकें। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सवारी के दौरान कुछ स्थानों पर छोटे बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। रामानुजकोट के पास सवारी सहजता से निकल सके और दर्शन भी हो इसके लिए छोटे बेरिकेट्स लगाए जाएंगे। बैठक में एसपी प्रदीप शर्मा, महापौर मुकेश टटवाल, प्रशासक मृणाल मीना, महंत विनित गिरी महाराज, अशासकीय सदस्य पुजारी प्रदीप गुरू, राजेन्द्र शर्मा (गुरू), पुजारी राम शर्मा, एडीएम अनुकुल जैन, निगम आयुक्त आशीष पाठक, यूडीओ सीईओ संदीप सोनी, एएसपी जयंत राठौर उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |