CBI केस में भी केजरीवाल को मिलेगा न्याय… AAP को उम्मीद- BJP ने मांगा सीएम पद से इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. हालांकि सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी, आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत दी. ये फैसले में साबित करते हैं कि पिछले दो साल से चल रहा ये भाजपा का षड्यंत्र है.

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में काम को रोकने का प्रयास कर रही है. हालांकि उधर बीजेपी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत केवल कानूनी पहलू का हिस्सा है. उन्हें अब अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है.

सीबीआई की कार्रवाई साजिश- आप

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने छुट्टियों से पहले जो फैसला सुरक्षित रखा था, उसे आज सुनाया. जमानत का सिद्धांत है कि अगर किसी कानून में जमानत मिलना कठोर है तो गिरफ्तारी का नियम भी कठोर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने ये साफ माना है कि अरविंद केजरीवाल खुद तय करें कि वो मुख्यमंत्री रहें या ना रहें, कोर्ट दखल नहीं देगी.

उन्होंने कहा कि पहले हेमंत सोरेन को बेल मिली अब अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली. सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान CBI की कार्रवाई को भी साजिश बताया. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि CBI केस में भी उनको जमानत मिलेगी.

वहीं आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है. इससे साफ होता है बीजेपी ने जो शराब घोटाले का आरोप लगाया है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी माना था कि कोई लेन देन और या रिकवरी का सबूत नहीं मिला. कोर्ट ने ED पर सवाल भी खड़े किए थे. उन्होंने कहा कि PMLA के मामले में सारे विकल्पों के बाद ही ऐसी अंतरिम जमानत दी जाती है.

बीजेपी ने कहा- गुमराह कर रहे केजरीवाल

वहीं पूरे मामले पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है. भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इसलिए अंतरिम जमानत दी गई है क्योंकि उनके मामले को बड़ी बेंच को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही ईडी ने कोर्ट के सामने विस्तृत चार्जशीट दाखिल की. उस चार्जशीट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल शराब घाटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं. बांसुरी स्वराज ने इसी के साथ अरविंद केजरीवाल पर सबको गुमराह करने का आरोप लगाया और सीएम पद से इस्तीफा देने को कहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |