पटवारी की रिपोर्ट पर शाजापुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज

शाजापुर जिला मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के मुरादपुरा रोड़ पर “माफी” की बेशकीमती भूमि को बेचने के मामले में शाजापुर कोतवाली थाने में प्रसासन के अधिकारियों की रिपोर्ट पर मुजावर के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बतायाकि आरोपी ने माफी औकाफ की जमीन को राजस्व विभाग में हेराफेरी करके अपने नाम करवा ली और उस जमीन में से भूखंड विक्रय कर उन पर निर्माण कार्य करवा दिया। शाजापुर के पटवारी ललित कुंभकार ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर बताया शहर के मुरादपुरा रोड़ पर स्थित माफी श्री पीर सैय्यद शाह मजार पक्की व्यवस्थापक कलेक्टर शाजापुर की औकाफ भूमि सर्वे क्रमांक 09. 10. 11. 12. 13. 14. 15.16.21.25.26.27.28.29.30 कुल रकबा 1.6710 भूमि को राजस्व विभाग में हेराफेरी करके जफर अली पिता नसीर अली निवासी लालपुरा शाजापुर ने स्वयं को पहले शासकीय मुजावर बनाया और उसके बाद भूमि स्वामी बनकर अनुबंध पत्रों के माध्यम से भूमि विक्रय कर दी। उक्त भूमि पर पक्के निर्माण कार्य हो गए। मामले की शिकायत होने पर एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार शाजापुर द्वारा जांच की गई। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर तहसीलदार शाजापुर द्वारा पटवारी के माध्यम से कोतवाली थाने को पत्र देकर आरोपी जफर अली के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया। मुजावर का मतलब वह मुसलमान जो किसी पीर आदि की दरगाह या रोजे पर रहकर वहां की सेवा कार्य करता हो और चढ़ावा आदि लेता हो। मुजावर यहां भूमि स्वामी बन गया और औकाफ की भूमि पर भूखंड का विक्रय करने लगा। आरोपी अभी फरार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |