मस्तक पर भस्म का तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला… अनंत अंबानी-राधिका को शादी से पहले मिला बाबा महाकाल का आशीर्वाद

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कल 12 जुलाई को देश की सबसे हाई प्रोफाइल शादी होने वाली है. शादी में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान पहुंच रहे हैं. देश के धार्मिक स्थलों के पुजारियो को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है. विवाह बंधन में बंधने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिलाया है.

मुंबई में चल रही इस शाही शादी में शामिल होने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा, पंडित संजय पुजारी और पंडित पर्व पुजारी पहुंच हुए हैं. उन्होंने शादी समारोह के पूर्व आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शिव शक्ति पूजन करवाया. दोनों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के साथ जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया.

भस्म का तिलक, बाबा महाकाल का दुपट्टा

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि नवयुगल पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे इसके लिए उनके मस्तक पर भस्म का तिलक, गले मे बाबा महाकाल का दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला पहनाई. उनको प्रसादी देते हुए जय श्री महाकाल का उद्घोष भी करवाया है. पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि इस शादी का निमंत्रण हमें काफी दिनों पहले ही मिल चुका था.

अनंत के पिता मुकेश अंबानी बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, इसीलिए हम उनके निमंत्रण पर इस शादी समारोह में नवयुगल को बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रदान करने मुंबई आए हैं. उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक वह मुंबई में ही रहेंगे और इस शादी समारोह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

मुकेश और नीता को भी मिला आशीर्वाद

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा, पंडित संजय पुजारी और पंडित पर्व पुजारी ने शादी समारोह में पहुंचने पर शिव शक्ति पूजन करवाया. साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गले मे महाकाल का दुप्पटा डालकर उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया. इस बीच उन्होंने चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल की प्रसाद भी सभी को भेंट की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |