तेज रफ्तार कार में रील बनाते स्टंट कर रहे थे 5 दोस्त, तभी आ गई मौत… रिकॉर्ड हो गयास्टंटबाजी और रील बनाने के चक्कर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हम ऐसी वारदातों के बारे में सुनते जरूर हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो फिर भी बाज नहीं आते. वो रील बनाने के लिए फिर भी स्टंटबाजी जैसी चीजें करते ही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां स्टंटबाजी का रील बनाते-बनाते कार सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया. दो की युवकों की तो हादसे में मौत हो गई. 3 युवक घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है. युवक जब रील बना रहे थे तो हादसे का वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना अल सुबह ढाई बजे की है. पुलिस ने बताया कि कार पांच दोस्तों में से एक के पिता की थी. एक दोस्त का बर्थडे था. इसलिए पांचों ने पार्टी का प्लान बनाया. कार से निकलकर वे एक जगह पहुंचे. यहां उन्होंने शराब पार्टी की. फिर प्लान बना बिरयानी खाने का. पांचों दोस्त कार में बैठकर रेस्टोरेंट की तरफ जाने लगे. कार में तेज म्यूजिक बज रहा था. पांचों दोस्त नशे की हालत में थे. इस दौरान कार चलाने वाला युवक स्टंटबाजी करने लगा. कभी कार के राइट मोड़ता तो कभी लेफ्ट. उसकी ड्राइविंग का विरोध करने के बजाय अन्य दोस्त हूटिंग कर रहे थे. एक ने तो इसका रील भी बनाना शुरू कर दिया. तभी नागपुर रोड के पास एक जगह गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद मची चीख-पुकार तेज रफ्तार कार बैरिगेट से जा टकराई. हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई. कार के चिथड़े उड़ गए थे. आस-पास के लोग युवकों की मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो दोस्तों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. अन्य तीन घायल दोस्तों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां तीनों की हालत में अभी सुधार है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. सीपी नागपुर सिटी रविंद्र सिंघल ने बताया कि पांचों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी. मृत शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

स्टंटबाजी और रील बनाने के चक्कर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हम ऐसी वारदातों के बारे में सुनते जरूर हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो फिर भी बाज नहीं आते. वो रील बनाने के लिए फिर भी स्टंटबाजी जैसी चीजें करते ही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां स्टंटबाजी का रील बनाते-बनाते कार सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया. दो की युवकों की तो हादसे में मौत हो गई. 3 युवक घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है.

युवक जब रील बना रहे थे तो हादसे का वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना अल सुबह ढाई बजे की है. पुलिस ने बताया कि कार पांच दोस्तों में से एक के पिता की थी. एक दोस्त का बर्थडे था. इसलिए पांचों ने पार्टी का प्लान बनाया. कार से निकलकर वे एक जगह पहुंचे. यहां उन्होंने शराब पार्टी की. फिर प्लान बना बिरयानी खाने का.

पांचों दोस्त कार में बैठकर रेस्टोरेंट की तरफ जाने लगे. कार में तेज म्यूजिक बज रहा था. पांचों दोस्त नशे की हालत में थे. इस दौरान कार चलाने वाला युवक स्टंटबाजी करने लगा. कभी कार के राइट मोड़ता तो कभी लेफ्ट. उसकी ड्राइविंग का विरोध करने के बजाय अन्य दोस्त हूटिंग कर रहे थे. एक ने तो इसका रील भी बनाना शुरू कर दिया. तभी नागपुर रोड के पास एक जगह गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार कार बैरिगेट से जा टकराई. हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई. कार के चिथड़े उड़ गए थे. आस-पास के लोग युवकों की मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो दोस्तों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. अन्य तीन घायल दोस्तों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां तीनों की हालत में अभी सुधार है. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

सीपी नागपुर सिटी रविंद्र सिंघल ने बताया कि पांचों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी. मृत शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |