शराब घोटाले में ED ने दाखिल की चार्जशीट, CM केजरीवाल और AAP दोनों आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के आबकारी घोटाले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है जबकि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) आरोपी नंबर 38 है. 232 पेज की चार्जशीट में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह भी कहा गया कि शराब कारोबारियों से सांठगांठ के जरिए नीति को उनके पक्ष में बनवाकर पार्टी के नेताओं को फायदा पहुंचाना था.

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, नई आबकारी नीति बनाने के पीछे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का मकसद था कि रिश्वत के बदले साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया जाए. जांच के आधार पर विजय नायर की भूमिका का जिक्र करते हुए चार्जशीट में लिखा गया है कि विजय नायर पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे, लेकिन वो सिर्फ AAP नेताओं के मिडिलमैन, लाइजनर या फिर ब्रोकर के तौर पर थे. खासकर अरविंद केजरीवाल के.

चार्जशीट के अनुसार, विजय नायर का काम था कि वह शराब कारोबारियों से सांठगांठ कर पॉलिसी को उनके पक्ष में बनवाए जिससे AAP नेताओं के लिए रिश्वत लेने का रास्ता साफ हो सके. 17 नवंबर 2022 को दिए गए अपने बयान में नायर ने बताया कि वो मार्च 2021 से नई शराब नीति को लेकर शराब कारोबारियों के साथ लगातार बैठक कर रहा था जबकि वह दिल्ली सरकार के आधिकारिक या राजनीतिक पद पर भी नहीं था. उसकी विज्ञापन कंपनी का काम दिल्ली सरकार के लिए PR करना था. जो AAP पार्टी में उसके रसूख और पार्टी नेताओं के साथ गहरी साठगांठ को दर्शाता है.

कैलाश गहलोत के बंगले में रहता था नायर

अगले दिन 18 नवंबर को ED की पूछताछ में नायर ने बताया कि वो सीएम आवास के पास सरकारी बंगले में रहता है. यह बंगला दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को अलॉट हुआ था. साथ ही, चार्जशीट में यह भी कहा गया कि नायर सीएम के कैंप ऑफिस से ऑपरेट करता है.

दूसरी ओर, सीएम केजरीवाल के पीए (Research fellow) अक्षय मल्होत्रा ने इसी साल एक अप्रैल को बताया था कि नायर AAP के मीडिया एवं कम्यूनिकेशन के हेड थे. बावजूद इसके नायर कभी भी किसी विधायक से नहीं मिले, उनकी रिपोर्टिंग सीधे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को थी. खास बात यह है कि केजरीवाल ने नायर की रिपोर्टिंग उनके पास होने से साफ इंकार किया था.

कैलाश गहलोत के बंगले में रहता था नायर

अगले दिन 18 नवंबर को ED की पूछताछ में नायर ने बताया कि वो सीएम आवास के पास सरकारी बंगले में रहता है. यह बंगला दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को अलॉट हुआ था. साथ ही, चार्जशीट में यह भी कहा गया कि नायर सीएम के कैंप ऑफिस से ऑपरेट करता है.

दूसरी ओर, सीएम केजरीवाल के पीए (Research fellow) अक्षय मल्होत्रा ने इसी साल एक अप्रैल को बताया था कि नायर AAP के मीडिया एवं कम्यूनिकेशन के हेड थे. बावजूद इसके नायर कभी भी किसी विधायक से नहीं मिले, उनकी रिपोर्टिंग सीधे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को थी. खास बात यह है कि केजरीवाल ने नायर की रिपोर्टिंग उनके पास होने से साफ इंकार किया था.

बगैर किसी पद के नायर पॉलिसी ड्राफ्ट होने से पहले ही साउथ लॉबी के शराब कारोबारी, बीआरएस नेता के कविता, बुच्ची बाबू और सुरेश मेनन के साथ लगातार बैठक कर रहा था. पूछताछ के दौरान जब नायर और केजरीवाल से पूछा गया कि नायर किस हैसियत से इनके साथ बैठकें कर रहा था तो दोनों कोई जवाब नहीं दे सके.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |