मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे एल्विश यादव, ED ने पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अपनी पार्टी में प्रतिबंधित सांपों के जहर का इस्तेमाल करने वाले केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एल्विश को समन जारी किया है. ईडी ने यूट्यूबर को 23 जुलाई को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है. इससे पहले ईडी ने एल्विश को नोटिस देकर 8 जुलाई को बुलाया था, लेकिन उन्होंने विदेश में होने की बात कहकर कुछ दिनों का समय मांगा था.

ईडी ने मई में एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. यूपी पुलिस ने एल्विश यादव और और संबंधित लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी और चार्जशीट भी फाइल किया था. इसी पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने केस दर्ज किया.

इस मामले में एल्विश यादव से जुड़े राहुल यादव उर्फ राहुल फैजलपुरिया से ईडी ने इसी हफ्ते पूछताछ की है. अधिकारियों का कहना है कि फैजलपुरिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ईडी अपराध से धन अर्जित करने और रेव पार्टी के लिए अवैध धन के इस्तेमाल को लेकर जांच कर रही है.

मार्च में गिरफ्तार हुए थे एल्विश

सांपों के जहर को ड्रग्स के तौर पर रेव पार्टियों में इस्तेमाल के आरोप में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने इसी साल 17 मार्च को गिरफ्तार किया था. एल्विश के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था. इस मामले में पिछले साल नवंबर में नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. ये केस एक एनजीओ पीपल फोर एनिमल्स ने दर्ज कराया था. मामले में बाकी पांच आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई थी और बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

एल्विश यादव मशहूर यूट्यूबर हैं. यूट्यूब पर उनके 15 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. एल्विश पिछले साल सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बने थे. उन्होंने अभिषेक मल्हान को हराकर रिएलिटी शो की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |