भारतीय पत्रकार संघ (ऐआईजे) का 507 अंतर्राज्यीय पत्रकार सम्मेलन हुआ

खरगोन/ महेश्वर : भारतीय पत्रकार संघ AIJ का ऐतिहासिक कार्यक्रम का महेश्वर की धरा पर हुआ समापन।
खरगोन जिले के महेश्वर में हुए ऐआईजे के 507 वे अंतर्राज्यीय पत्रकार महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का गरीमामयी समापन हुआ।
देश भर से आए करीब 700 से ज्यादा पत्रकार सम्मानित हुए। जलकोटी रोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल मां नर्मदा भवन में शानदार कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह ठाकुर ने दिया।
जिसके बाद विशेष वक्ता डीजीआना न्यूज के वरिष्ठ संपादक श्री प्रतीक श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में पत्रकारों के अधिकारों व उनके दौर की उत्कृष्ठ पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की पत्रकारिता बहुत बुरे दिनों से गुजर रही है। ऐसे में खरगोन और महेश्वर सहित देशभर में भारतीय पत्रकार संघ के ऐसे आयोजन करना निश्चित ही सराहनीय है। आपसे देशभर के पत्रकार प्रेरणा ले रहे है। आज पत्रकारों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य चुनौती है, ऐसे में ऐआईजे शिक्षा स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहा है।
इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन को मंच से साधुवाद दिया। उन्होंने आगे बताया कि पत्रकार अपने अधिकारों को पहचाने और जरूरत पड़ने पर बड़े से बड़े नेता प्रशासनिक अधिकारी की आंख में आंख डालकर प्रश्न पूछ सके।

पत्रकारों से खचाखच भरे हुए आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री हेमंत पाल ने अपने विचार व्यक्त किए और सदैव पत्रकारों के हितों की सुरक्षा करने की बात कही, उन्होंने पूरी राष्ट्रीय, जिला एवं महेश्वर की आयोजन समिति को बधाई और साधुवाद दिया।
श्री रमन रावल साहब ने अपने वक्तव्य में आंचलिक पत्रकारिता को सुदृढ़ और मजबूत बनाने की बात की उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकारिता के मुकाबले आंचलिक पत्रकारिता करना, ग्रामीण पत्रकारिता करना और कस्बाई पत्रकारिता करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण और कठिन रहा है। पत्रकारों को बोलने के साथ साथ लिखने पर ज्यादा जोर देने की बात कही।

कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम श्री जैन ने नए कानून को लेकर पत्रकारों को संबोधित किया।
वही मंचासिन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन जो अपने विशाल हृदय और बेबाकी के लिए जाने जाते है उन्होंने कार्यक्रम का समा बांधते हुए कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में पत्रकारो के सम्मान के पश्चात स्नेहभोज हुआ।
जिसमे लगभग 700 से अधिक पत्रकारों एवं अतिथियों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह पटेल सांसद खरगोन भोपाल से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े और पत्रकारों के लिए अपना उद्बोधन दिया व कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाने का खेद जताया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्तिया, सीएमओ लक्ष्मण सिंह, सीएमओ मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री मनोहर मंडलोई राष्ट्रीय महासचिव, श्री अजीजुद्दीन शेख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री संदीप जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग, प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर कुमार दग्धी, सुश्री पल्लवी प्रकाशकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |