अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वाहन से टकराई बस, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जहां पर दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में 5 सवारियों की मौत हो गई. एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बस के परखच्चे उड़ गए. औरैया में भी एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है.

बस हादसा पूर्वांचल 68 एक्सप्रेसवे पर हुआ है. हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट कंपनी की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बस में 60 सवारियां मौजूद थीं. 3 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पूर्वांचल 68 एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

हादसा अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल 68 एक्सप्रेसवे पर हुआ. सोमवार-मंगलवार देर रात दिल्ली से सिवान जा रही एक प्राइवेट बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे के परखच्चे उड़ गए. सवारियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर 4 यात्रियों की मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. एक अन्य यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, घायलों का इलाज चल रहा है. तीन गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

क्रेन से हटवाई दुर्घटनास्थल बस

मुसाफिरखाना सीओ सर्किल अतुल सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाकर उनका इलाज जगदीपुर अस्पताल में कराया गया है. शवों को कब्जे में लिया गया है. मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है. क्रेन के जरिए बस को सड़क के किनारे करा दिया गया है. अब बाकी यात्रा सुचारू रूप से चल रही है.

औरैया सड़क हादसे में दो की मौत

प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. राघवेंद्र एवं पप्पू अपने साथी लाल जी के साथ शादी में शामिल होने अजीतमल आए हुए थे. वह कार के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे , तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने खड़ी ऑल्टो कार में टक्कर मार दी. हादसे में कार के पास खड़े राघवेंद्र और पप्पू की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं, लाल जी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर रूप में सैफई रेफर किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |