Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

मानसून आने के बाद जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है. पहलगाम में जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. भारी बारिश के कारण, अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

शुक्रवार को पहलगाम में भारी बारिश हुई थी. इसके बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रही थी. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का जोश बना हुआ था. 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए. अब तक अनुमानित डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के जरिए बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

पवित्र गुफा की ओर जाने की परमिशन नहीं

जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है. मौसम विभाग ने भारी बारिश बने रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के पूवानुमान को देखते हुए पवित्र अमरनाथ यात्रा की अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. यात्रा के किसी भी नए जत्थे को नुनवान बेस कैंप से चंदनवारी अक्ष के माध्यम से पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, मौसम सुधरने के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने की परमीशन दी जाएगी. दर्शन को लेकर यात्रियों में उत्साह बना हुआ है.

जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. अखनूर में चिनार, जम्मू तवी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधनियां बरतने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे तक जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रही कश्मीर घाटी को बारिश से राहत मिली है.

तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने जम्मू में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |