पेंशनर्स के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 36 वृद्ध पेंशनर की जांच और उपचार हुआ

शाजापुर / पेंशनर्स एसोसिएशन शाजापुर की ओर से जिला चिकित्सालय शाजापुर के ट्रामा सेंटर पर पेंशनर्स और उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन हुआ । शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डा. मनोहर जोशी ने किया। इस शिविर में पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चंद्रवंशी, डा. जेपी शर्मा, डा. मनोज पंचोली सहित अनेक डाक्टर्स एवं चिकित्सा टीम उपस्थित थी। शिविर के दौरान 36 पेंशनर्स की जांच एवं उपचार किया गया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रभावी स्तर की सेवा देने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. सीमा बड़िया और उनके स्टाॅफ का एसोसिएशन की ओर से पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी ने स्वागत कर सम्मानित किया।
उक्त शिविर की व्यवस्था में सहयोग के लिए पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि डा. जगदीश भावसार, विष्णुप्रसाद शर्मा, मनोहरलाल सोनी, रामचंद्र चौहान, मनोहरलाल राय, शंकरलाल शर्मा, योगेन्द्र श्रीवास्तव, मनोहरलाल श्रीवास्तव, रतनलाल चोहान आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |