अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक, कलेक्टर ने कहा,दुष्कर्म के प्रत्येक प्रकरणों का परीक्षण करें

शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज अनसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत वर्ष-2024 के द्वितीय त्रैमास की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. जोशी, डीएसपी एजेके श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा, एडीपीओ श्री कमल सिंह गोयल, अजाक्स अध्यक्ष श्री बीएल गुवाटिया, अशासकीय सदस्य श्री विक्रम सिंह मालवीय एवं श्री महेश हाड़ा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि दुष्कर्म के लंबित प्रत्येक प्रकरणों का परीक्षण अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला संयोजक, सीएमएचओ एवं अजाक डीएसपी एक साथ बैठकर करें, ताकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों में पात्र पीड़ितों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन-प्रतिवेदन की समीक्षा भी की गई। बैठक में राहत प्रकरणों, अपराधवार दर्ज प्रकरणों, थानेवार प्रकरणों की स्थिति, अन्य जिलों को भेजे गये प्रकरणों सहित अन्य मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |