दो बच्चों की मां हूं, क्या मुझे दूसरे से प्यार का हक नहीं? सार्वजनिक पिटाई के बाद पीड़िता का सवाल

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक युगल को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की घटना के बाद भले ही तृणमूल कांग्रेस का आरोपी नेता ताजीमुल इस्लाम उर्फ जेसीबी अरेस्ट हो गया, लेकिन अब पीड़ित महिला के बयान से बंगाल में बड़ा बवाल शुरू हो गया है. महिला ने एक मीडिया हाउस को दिए बयान में बताया कि यहां महिलाओं को अपनी शर्तों पर जीवन जीने का भी हक नहीं है. सवाल उठाया कि क्या उसे अपने मन से प्यार करने का भी अधिकार नहीं है? इसके लिए भी उसे किसी से पूछना होगा?

उसने कहा कि यदि उसे भी अपनी शर्तों पर जीने का हक मिले तो वह सार्वजनिक पिटाई की बात को भूलने के लिए तैयार है.इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पीड़िता ने पूछा कि उसकी क्या गलती थी, यही ना कि उसने प्यार किया, क्या उसे प्यार करने का भी अधिकार नहीं है, क्या इसके लिए भी उसे किसी से पूछना होगा? 38 वर्षीय पीड़ित महिला ने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी हो चुकी है. उसके दो बच्चे भी हैं. बावजूद इसके वह दूसरे युवक के प्यार में पड़ गई.

कंंगारू कोर्ट में बुलाकर महिला को दी गई सजा

पीड़िता ने बताया कि पहले वह अपने प्रेमी से चोरी छुपे मिलती थी, लेकिन उसके पति को पता चल गया तो उसने घर से निकाल दिया. आखिर में 27 जून को वह पति का घर छोड़ कर प्रेमी के पास चली गई. इसके बाद कांगारू कोर्ट में उसे और उसके प्रेमी को बुलाकर सार्वजनिक तौर पर कोड़े बरसाए गए. उसे अफगानिस्तान के तालिबानियों की तरह से सजा दी गई. उसे बीच में खड़ा कर पहले दर्जन भर लोग उसके चारो ओर चक्कर काटे और फिर सरेआम उसके ऊपर कोड़े बरसाए गए.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

सार्वजनिक तौर उसकी पीट पीटकर हत्या की कोशिश की गई. यहां तक कि आरोपियों की मार पिटाई में वह जमीन पर गिर गई तो भी आरोपी रूके नहीं, कोड़े बरसाते रहे. यही नहीं, उसके ऊपर पत्थर भी फेंके गए. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीएमसी नेता ताजीमुल इस्लाम के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.

28 जून की है घटना

पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं पीड़िता का बयान सामने आने के बाद विरोधी पार्टियों ने पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने की कोशिश तेज कर दी है. बता दें कि 28 जून को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर गांव में एक प्रेमी युगल की पंचायत में पिटाई हुई थी. इस प्रेमी युगल पर विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |