इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में लगी आग, किसी तरह पाया काबू

सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है।

लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं

सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं।

करीब 40 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया

बारिश होने के बाद भी आग बढ़ती चली गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 40 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि सचदेवा के पास कई कंपनियों की डीलरशिप है। वे बिजली उपकरणों के अलावा टीवी, फ्रीज, एसी जैसे उपकरणों का भी कारोबार करते हैं। उनका माल इसी गोदाम में रहता है।

गोदाम में यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी

बिजली के तारों- पाइप और स्विच बोर्ड, पंखे आदि समेत इन तमाम आइटमों का गोदाम में भारी स्टॉक था। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस और नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बस्ती: एक पंखा और एक बल्ब का बिल आया 7 करोड़, किसान हुआ परेशान… नप गए भेजने वाले बिजली विभाग के अधिकारी     |     बु्र्के में वोटिंग से लेकर पैसे बांटने तक…दिल्ली में मतदान के बीच तीन जगहों पर बवाल     |     उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाएंगे सीएम योगी, भतीजी की शादी में होंगे शामिल     |     250 बच्चों का खाना अकेले हजम कर गए मैनेजर, स्कूल से छात्र गायब, टीचर बोला- कुंभ नहाने गए हैं… अधिकारी भी हैरान     |     पागल कुत्ते का आतंक… एक दिन में 30 को काटा, लोगों में दहशत का माहौल     |     सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, 4 महीने बाद कब्र से निकाली लाश… अब खुलेगी पोल     |     अलीगढ़: छात्र पर गिरा स्कूल का जर्जर गेट, दबकर 8 साल के बच्चे की मौत… कौन जिम्मेदार?     |     ‘जिस शराब के खिलाफ थे…’, दिल्ली में मतदान के बीच आया केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान     |     दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार और मिल्कीपुर में कौन जीतेगा उपचुनाव     |     अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासियों की मुसीबत नहीं होगी कम, आज भारत पहुंचते ही होगा एक्शन     |