घर में चार बेगम, फिर भी हुसैन ब्याह लाया हिंदू लड़की, CCTV लगे बेडरूम में दोस्तों को बुलाकर करवाता था… अब होगा एक्शन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल की एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि यूपी के एक डॉक्टर ने पहले तो उससे अपना धर्म छुपाकर प्रेम संबंध बनाए. उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी की. बाद में उसे देवबंद ले आया. यहां उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह किया. महिला को पता चला कि ये डॉक्टर इससे पहले भी चार महिलाओं संग निकाह कर चुका है.

महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही डॉक्टर पति उसे टॉर्चर देने लगा. उसे एक कमरे में बंद करके रख दिया. वहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया. इससे डॉक्टर उसकी हर पल की निगरानी करता था. उसे मारता-पीटता था. यही नहीं, अपने दोस्तों के साथ मिलकर डॉक्टर ने उसके साथ कई बार गैंगरेप भी किया. महिला का कहना है कि उसने इस बारे में पुलिस से मदद मांगी. लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी.

सोमवार को महिला ने फिर बजरंग दल के नेता विकास से त्यागी से मुलाकात की. फिर हिंदू संगठनों के माध्यम से मीडिया को अप बीती सुनाई. उसके साथ-साथ पहली बीवी ने भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. बात सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को इस मामले में जांच करने के निर्देश दे डाले. फिलहाल मामले में जांच जारी है. एसपी ने कहा कि आरोप सही साबित होने पर आरोपी डॉक्टर हुसैन के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल वह फरार है. उसकी तलाश जारी है.

महिला की आपबीती

महिला ने बताया आरोपी चिकित्सक हुसैन ने बंगाल में उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. अपना नाम अमन दीक्षित बताते हुए उसके साथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इसके बाद वह उसे देवबंद ले आया. बंद कमरे में उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह नामा पढ़वाया गया. इसके बाद आरोपी चिकित्सक ने उसे एक बंद कमरे में ही रखा. वहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया. उससे उस पर रोज निगरानी रखी जाने लगी. दोस्तों को लाकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया.

पहली बीवी ने लगाए आरोप

आरोपी चिकित्सक की पहली पत्नी फौजिया भी कैमरे के सामने आई. उसने भी आरोपी चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अब तक वह पांच शादियां कर चुका है. महिलाओं की इज्जत से खेलना उसका शौक है. पैसा और पावर के चलते पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती. आरोप लगाया कि आरोपी चिकित्सक इससे पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है. लेकिन पैसा खिलाकर वह बाहर आ गया.

दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की गुहार लगाई है. फिलहाल आरोपी डॉक्टर हुसैन फरार है. दोनों महिलाओं ने उसे क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की. दोनों ही अब न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |