पहले पति को छोड़ दूसरे से की लव मैरिज, बोर हुई तो बनाए दो और बॉयफ्रेंड, फिर हुआ खूनी खेल

राजस्थान के अलवर में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को एक पत्नी ने मरवा डाला. महिला के दो प्रेमियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात ये है कि महिला ने जिस पति की हत्या करवाई, उससे उसने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन पति से बोर हुई तो महिला ने दो और बॉयफ्रेंड बना लिए. बाद में उन दोनों बॉयफ्रेंड से पति को मरवा डाला.

फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने बताया कि दो साल पहले हरियाणा में सिरसा के रहने वाले इंद्रपाल (32) की शशि नामक महिला से लव मैरिज हुई थी. वो भी सिरसा की ही रहने वाली है. शशि पहले से ही शादीशुदा था. उसकी एक बेटी भी है. बावजूद इसके इंद्रपाल ने शशि से शादी की और बेटी को भी अपने साथ रखा.

कुछ समय बाद इंद्रपाल और शशि भिवाड़ी के खुशखेड़ा स्थित आनंदा ग्रीन सोसाइटी में किराए पर रहने लगे. दोनों का एक बेटा भी हुआ. शशि खुशखेड़ा की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करती थी. शादी के बाद भी शशि के कुछ और लोगों से अवैध संबंध बन गए. उनके फ्लैट के ऊपर दूसरे फ्लैट में दो लोग रहते थे. हैदराबाद का बालाकांत और फरीदाबाद का कुलदीप. वो दोनों भी खुशखेड़ा में प्राइवेट नौकरी करते थे. शशि के कुलदीप और बालाकांत, दोनों से अवैध संबंध बन गए थे.

तिजारा जाने के लिए कहा

लेकिन इंद्रपाल की वजह से शशि को दोनों के प्रेमियों के साथ मिलने में दिक्कत आ रही थी. फिर शशि ने दोनों प्रेमियों संग मिलकर इंद्रपाल को हमेशा-हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. दोनों प्रेमियों ने शशि को भिवाड़ी की एक दूसरी सोसाइटी में किराए का कमरा दिलवाया. यहां शशि अपने दोनों बच्चों के साथ रहने लगी. शशि बिना बताए घर से चली गई तो इंद्रपाल परेशान हो गया. तब बालाकांत और कुलदीप ने उसे बताया कि उसकी लापता बीवी के बारे में एक बाबा बता सकते हैं, जो कि तिजारा में रहते हैं. दोनों की बात मानकर इंद्रपाल 28 जून को देर रात तिजारा के लिए निकला. कुलदीप और बालाकांत भी एक स्कूटी पर उसके साथ तिजारा आए.

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

इसी दौरान रास्ते में धारदार हथियार से कुलदीप और बालकांत ने इंद्रपाल की गला रेत कर हत्या कर दी. फिर उसके बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए. 29 जून की सुबह पुलिस को शव की जानकारी मिली. पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट और कॉल रिकॉर्ड से मृतक इंद्रपाल की पहचान की. पुलिस ने फिर इंद्रपाल की सोसायटी में पहुंचकर उसके बारे में पता लगाया. तब शशि के अवैध रिश्तों की जानकारी उन्हें मिली. पुलिस ने बालाकांत और कुलदीप दोनों को हिरासत में लिया. उनसे पूछताछ की. दोनों जल्द ही टूट गए. उन्होंने हत्या की वारदात कबूल ली. पुलिस ने फिर शशि को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |