भारत की जीत का जश्न: खुशियों में डुबा पूरा देश; कहीं फूटे पटाखे तो कहीं मनी दीवाली, देखें वीडियो

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में कड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जश्न का दौर शुरू हो गया. देश में राजधानी दिल्ली और मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी लोग देर रात तक जश्न मनाते देखे गए.

भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. पहली बार 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने भारत को इस फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. वहीं, 17 साल के लंबे अंतराल के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. वहीं, भारत की इस जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ पूरे देश में खुशी की लहर है. लोग इस जीत के जश्न में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो शेयर करने में भी पीछें नहीं हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में भारत के दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. इस दौरान लोग तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जयकार करते नजर आए.

दूसरी वीडियो केरल का है, जहां टीम इंडिया के प्रशंसक जश्न मनाते और नाचते हुए भारत की इस जीत के रंग में रंगे हुए हैं. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम किया है.

वहीं, जश्न मनाते प्रशंसकों का यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है. जहां भारत की जीत के बाद पूरा शहर सड़कों पर उतर आया और जीत का जश्न मना रहा है.

तेलंगाना में भी टीम इंडिया की जीत की खुशी लोगों में दिखी और उन्होंने सड़क पर देर रात तक जश्न मनाया.

वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी फाइनल में भारत की जीत के बाद इंदौर में जश्न में शामिल हुए. विजयवर्गीय ने जश्न मनाते हुए तिरंगा लहराया.

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद कर्नाटक में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया. राज्य के हुबली में जीत के बाद जश्न मनाते लोग.

बारबाडोस में टीम इंडिया की जीत के बाद वहां मौजूद टीम इंडिया के प्रशंसकों ने जमकर मस्ती की. बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों ने जीत पर नाच के साथ जश्न मनाया.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “विश्व कप चैंपियन 2024. मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी. शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाये रखकर शानदार प्रदर्शन किया. देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से वर्ल्ड कप घर लाने की बधाई. जन्मदिन के शानदार उपहार के लिए धन्यवाद.”

हम सभी वास्तव में इसे जीतना चाहते थे- रोहित शर्मा

टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले 3-4 सालों में हमने जो कुछ भी किया है, उसे संक्षेप में बताना बहुत मुश्किल है. हम एक टीम के रूप में बहुत मेहनत करते हैं. हम एक साथ खड़े रहे और हम सभी खिलाड़ी, हम सभी वास्तव में इसे जीतना चाहते थे. मुझे इन लड़कों के समूह पर बहुत गर्व है जिन्होंने हमें अपनी इच्छानुसार खेलने और निष्पादित करने की स्वतंत्रता दी. और इसका श्रेय प्रबंधन को भी जाना चाहिए. विराट के फॉर्म को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं था. हम जानते हैं कि उनमें क्या गुणवत्ता है. भारत के सभी लोगों के लिए, यह देर रात है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे सभी इसे देखने के लिए इंतजार कर रहे होंगे. वे भी हमारी तरह लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |