मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से भाग गया युवक, 18 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, मंगरोरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। आपको बता दें कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटना की सूचना पर तत्काल सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सिटी थाना पुलिस ने बताया है कि यह  शव लोहगढ़ गांव के रहने वाले संजय गुर्जर का है।

पुलिस ने युवक के परिजनों को भी तत्काल इस मामले की सूचना दे दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गुर्जर का मोबाइल चलाने को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। युवक हर समय मोबाइल चलाता रहता था जिस पर उसके पिता ने उसको डांट दिया था। 10 जून को पिता से विवाद के बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में शुक्रवार को मिला है।

मृतक संजय का शव पूरी तरह से सड़ी गली हालत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कपड़ों से हुई अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबरा सिटी थाना पुलिस का कहना है कि अभी हर एंगल पर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाटपचलाना पुलिस व्दारा दो चोरी के अपराधो मे फरार 5000 रुपए के ईनामी बदमाश को जहरीली शराब के साथ पकडा //     |     बस्ती: एक पंखा और एक बल्ब का बिल आया 7 करोड़, किसान हुआ परेशान… नप गए भेजने वाले बिजली विभाग के अधिकारी     |     बु्र्के में वोटिंग से लेकर पैसे बांटने तक…दिल्ली में मतदान के बीच तीन जगहों पर बवाल     |     उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाएंगे सीएम योगी, भतीजी की शादी में होंगे शामिल     |     250 बच्चों का खाना अकेले हजम कर गए मैनेजर, स्कूल से छात्र गायब, टीचर बोला- कुंभ नहाने गए हैं… अधिकारी भी हैरान     |     पागल कुत्ते का आतंक… एक दिन में 30 को काटा, लोगों में दहशत का माहौल     |     सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, 4 महीने बाद कब्र से निकाली लाश… अब खुलेगी पोल     |     अलीगढ़: छात्र पर गिरा स्कूल का जर्जर गेट, दबकर 8 साल के बच्चे की मौत… कौन जिम्मेदार?     |     ‘जिस शराब के खिलाफ थे…’, दिल्ली में मतदान के बीच आया केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान     |     दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार और मिल्कीपुर में कौन जीतेगा उपचुनाव     |