कोई गधा नहीं सब घोड़े हैं, बस करनी है पहचान…कांग्रेस नेताओं के लिए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी?

लोकसभा चुनाव-2024 के प्रदर्शन ने कांग्रेस में जोश भर दिया है. पार्टी उन राज्यों में भी बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जहां 2014 और 2019 में वो धाराशायी हो गई थी. इसमें हरियाणा भी शामिल है. उत्तर भारत के इस राज्य में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं. इस कामयाबी के बाद कांग्रेस अब राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक की.

इस समीक्षा बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपने और परायों को लेकर गधे-घोड़े की बात की. हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अपनों को घोड़ा बताया तो परायों को गधा. इसपर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे सभी कार्यकर्ता घोड़े-घोड़ी हैं. कोई गधा नहीं है. बस ये तय करना है कि कौन शादी का घोड़ा-घोड़ी है और कौन रेस का.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हरियाणा के किसानों और नौजवानों को बीजेपी ने धोखा दिया है. कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने कहा, बीजेपी के 10 वर्षों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है. सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धांधली हुई है, किसानों पर घोर अत्याचार हुए हैं, लाठियां बरसाईं गई हैं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार हुए हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं, अपराधों में तेजी आई है. खरगे ने आगे कहा कि हम सबको एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करना है.

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और कई अन्य नेता शामिल हुए.

दीपक बाबरिया ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी तथा केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की हरियाणा इकाई के 40 नेताओं के साथ बैठक की. लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा में हमारा वोट शेयर बढ़कर 47.69 प्रतिशत हो गया. राहुल गांधी ने इसके लिए हमारी प्रशंसा की. उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा है कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करना है. कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा की कुल 10 सीट में से पांच सीट पर जीत हासिल की.

‘सार्वजनिक बयान देने से बचें’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में एआईसीसी में हरियाणा कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई. सभी नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया कि पार्टी के किसी भी मतभेद या आंतरिक मामलों के संबंध में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बचें. उन्होंने कहा, हम एकजुट होकर बीजेपी से मुकाबला करेंगे.

पार्टी नेतृत्व ने किरण चौधरी और उनकी पुत्री श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने के बाद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए बयानों की पृष्ठभूमि में यह निर्देश जारी किया. सुरजेवाला ने कहा था कि पार्टी से कोई भी जाता है तो नुकसान होता है और इस बारे में पार्टी को मंथन करना चाहिए. वहीं, सैलजा ने कहा था कि किरण चौधरी के साथ इंसाफ नहीं हुआ.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |