नवीन अपराधिक कानून के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,शाजापुर पुलिस भी वीसी में जुड़ी

शाजापुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय की अध्यक्षता में नवीन अपराधिक कानून के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में न्यू क्रिमिनल लॉ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सीसीटीएनएस उपकरणों एवं सॉफ्टवेयर अपडेशन पर की गई विषेष चर्चा, जिला पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपुत, अति0 पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल व जिले के थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय, अनुभाग, थाना स्तर पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से न्यू क्रिमिनल लॉ विषय का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पुलिस कार्यप्रणाली में चलित उपकरणों एवं संसाधनों, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का भी न्यू अपडेशन कार्य निरंतर जारी है।
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय श्री सुधीर सक्सेना की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा नवीन अपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपस्थित संबंधित सभी शाखाओं के पुलिस अधिकारी, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, एवं संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस टेक्निकल अपडेशन संबंध में निर्देशित किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी प्रशिक्षण द्वारा प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के न्यू क्रिमिनल लॉ विषय पर प्रशिक्षण के विषय बताया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मंे एडीजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा सीसीटीएनएस उपकरण एवं सॉफ्टवेयर के अपडेशन के संबंध में जानकारी दी गई।
एडीजी योजना एवं एडीजी अपराध अनुसंधान विभाग सहित सभी शाखाओं से उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित जानकारी बताई गई।
न्यू क्रिमिनल लॉ विषय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला शाजापुर से जिला पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यषपाल सिंह राजपुत, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल व जिले के थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |