यूपी में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एक्शन, भंग की पार्टी की सभी कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है. उन्होंने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा. 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा.

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल की मुख्य ईकाई के साथ-साथ समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.

लोकसभा चुनाव में बेटे को मिली करारी हार

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ी थी. घोटी सीट से उन्होंने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस सीट पर अरविंद राजभर को करारी हार का सामना करना पड़ा. सपा के राजीव राय ने अरविंद राजभर को 162943 लाख वोट से हराया. राजीव राय को 503131 लाख वोट मिले जबकि राजभर 340188 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे.

सपा के साथ मिलकर लड़ा था विधानसभा चुनाव

ओमप्रकाश राजभर इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं. लोकसभा चुनाव से पहले NDA में शामिल होने पर उन्हें मंत्री बनाया गया था. घोसी में अपने बेटे की हार देखकर ओमप्रकार राजभर बीजेपी पर भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की वजह से उनके बेटे की हार हुई. सोशल मीडिया पर उनका बयान तेजी से वायरल होने लगा. ओमप्रकाश राजभर ने सपा के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |