शहज़ाद खान कालापीपल।। आप ओर हम मिलाकर ऐसा काम करे कि हमारी कालापीपल विधानसभा मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा में मिसाल बने। चाहे वह हरियाली के मामले में “हमारा कालापीपल हरा भरा कालापीपल” अभियान हो य अन्य किसी विकास कार्यो के मामले में हो। हम सभी को मिलकर काम करना है और आप सभी से मेरा आग्रह है कि क्षेत्र के विकास को लेकर अगर आपके मन मे कोई विचार सुझाव हो तो मुझे अवश्य बताए,
यह बातें कालापीपल में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कही । कार्यक्रम को भाजपा नेता बाबूलाल सोनी सहित वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया और मंच से हमारा कालापीपल हरा भरा काला पीपल अभियान के अंतर्गत सहयोग करने और अपने घरों पर पौधे लगाने का आवाहन किया । आपको बता दे कि नगर में खाद बीज कीटनाशक औषधि विक्रेता संघ द्वारा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सम्मान समारोह आयोजित किया गया था हरा भरा काला पीपल को लेकर सभी व्यापारी भाइयों से सहयोग करने की अपील अतिथियों ने की।






