केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, जगह जगह हुआ ग्रैंड वैलकम

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। ग्वालियर में आज नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन है और MPL  क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में 210 करोड़ की लागत से स्टेडियम बना है। मेरे पिता का सपना पूरा होने जा रहा है। 210 करोड़ की लागत से बने इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व कप्तान कपिल देव और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह भी शामिल होंगे।

सिंधिया के साथ कपिल देव और जय शाह भी ग्वालियर पहुंचे। दूरसंचार मंत्री बनाए जाने पर सिंधिया ने कहा कि उन्होंने पिछली बार नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में बेहतर काम करने का प्रयास किया और इसलिए प्रधानमंत्री ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |