सिवनी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत, जमुनिया ग्राम की घटना…

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई मृतकों और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि जमुनिया ग्राम में खेत पर कुछ लोग काम कर रहे थे।

खेत पर काम कर रहे लोग अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतकों के नाम राजाराम,मंगल और मदन हैं। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |