NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता

देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. आज संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना संसदीय दल का नेता चुना. राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सभी दलों के नेताओं ने अपनी सहमति जताई. इसके बाद पीएम मोदी ने सेंट्रल हॉल में मौजूद बीजेपी और एनडीए के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित किया.

संबोधन खत्म करने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन गए, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान मोदी के साथ चिराग पासवान सहित एनडीए के 15 से ज्यादा नेता मौजूद थे. मोदी के साथ उसके घटक दल के जो नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे, उनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, सुदेश महतो, अनुप्रिया पटेल, एचडी कुमारस्वामी और चिराग पासवान शामिल थे. खबरों के मुताबिक नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

‘हमें न विजय का उन्माद है, न पराजय का उपहास’

संसद के सेंट्रल हॉल में मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्ष पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद हमने पूछा था EVM जिंदा है या मर गया. 4 जून को लोकतंत्र को घेरने की तैयारी थी. अब पांच साल तक EVM सुनाई नहीं देगा. विपक्ष निराशा लेकर मैदान में आया था. कांग्रेस को तीन चुनावों में जितनी सीट मिली, उतनी सीट हमे इस बार मिली है. 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े के पार नहीं पहुंची है. मोदी ने कहा कि हम विजय को पचाना जानते हैं. हमें न विजय का उन्माद है, न पराजय का उपहास, न हम हारे थे और न हम हारे हैं.

देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर भरोसा

मोदी ने आगे कहा कि हम गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे. विकसित भारत का सपना साकार करेंगे. देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर भरोसा है. आज जब देश को एनडीए पर इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं. मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है और ये मेरा कमिटमेंट है.

विपक्ष ने केवल भ्रम और झूठ फैलाया

हम और तेजी और विश्वास के साथ देश का विकास करेंगे. मोदी ने कहा कि सदन में सभी दलों के प्रतिनिधि मेरे लिए बराबर हैं. सबने मिलकर काम किया है. गठबंधन मजबूत किया है. अपना पराया कुछ नहीं, सबको गले लगाया. वहीं, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भ्रम और झूठ फैलाया. लोगों को गुमराह किया. विपक्ष ने भारत को बदनाम करने की साजिश रची.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |