पीएम मोदी की सीट पर बांटे जाएंगे लाल पेड़ा, एग्जिट पोल के बाद दुकानदारों को मिला ऑर्डर

देश में संपन्न हुए लोकसभा 2024 के चुनाव की मतगणना 4 जून को शुरू होगी. 4 जून की शाम तक चुनाव के परिणाम आने की उम्मीद है. इससे पहले 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद तमाम सर्वे कंपनियों के द्वारा आए एग्जिट पोल से बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. एग्जिट पोल में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है.

ऐसे में पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न की तैयारी में जुट गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी एग्जिट पोल आने के पश्चात जश्न की तैयारी करते हुए मिठाइयों का ऑर्डर दें चुके हैं. बनारस में इस बार जनप्रतिनिधियों ने लाल पेड़ा बटवाने की तैयारी में है.

2 जून की सुबह से ही ऑर्डर मिलना शुरू

इसको लेकर बनारस के प्रसिद्ध महादेव लाल पेड़ा का ऑर्डर एग्जिट पोल के बाद ही दिया जा चुका है. दुकानदार के कर्मचारी पूरी तरह बीजेपी के रंग में रंग कर 24 घंटे पेड़ा बनाने में जुटे हुए हैं. पेड़ा विक्रेता अभिषेक सिंह ने बताया कि एग्जिट पोल आते ही 2 जून की सुबह से उनके पास बीजेपी के जनप्रतिनिधियों का फोन आना शुरू हो गया. किसी ने 51 किलो तो किसी ने 101 किलो लाल पेड़ा बनाने का ऑर्डर दिया है. जनप्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने भी ऑर्डर बुक करवाया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर

एग्जिट पोल के आंकड़े देखने के बाद वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है. गली-गली और मोहल्लों में बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाने की तैयारी में हैं. इलाके में लड्डू और लाल पेड़े भी बांटे जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी अपनी तरह से जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनावी नतीजे एग्जिट पोल से विपरीत आएंगे. वाराणसी समेत यूपी की कई सीटों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |