प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जून तक फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर 8 जून तक सारी जानकारी अपलोड करनी होगी। 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। फर्जी एवं डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को विद्यालय में शामिल करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले जबलपुर में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो चुकी है।

फीस वृद्धि को लेकर भोपाल कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इसके अलावा लगातार बढ़ रही स्कूलों फीसों को लेकर भी शासन- प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। भोपाल में कलेक्टर के अनुमोदन के बिना 10% से अधिक फीस सहित अन्य मद में वृद्धि करने वाले स्कूल संचालकों पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एसडीएम जज और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई है। जो पिछले 3 साल का डाटा खंगाल रही है। जिन स्कूलों ने बिना कलेक्टर के अनुमदन के 10% से ज्यादा वृद्धि की है उन स्कूलों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश     |     कलेक्टर न्यायालय गुना ने न्यायिक प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान,कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS के निर्णायक नेतृत्व में 1209 प्रकरणों का किया गया त्वरित समाधान     |     जख्मों पर मरहम! 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ित 125 परिवारों को सीएम रेखा गुप्ता ने दी नौकरी     |     ससुराल आया, खाना खाया, फिर साली संग फरार हो गया जीजा… 3 बच्चों का है बाप, पत्नी परेशान     |     हर दिन 2 घंटे राम की परिक्रमा, फिर 10 घंटे काम… ऐसी है राम दरबार की कहानी!     |     पहले चलाते थे फैक्ट्री, फिर चलाने लगे टैक्सी… घर से भागना तक पड़ा, 12 साल में कैसे बर्बाद हो गया पंचकूला का मित्तल परिवार?     |     जून में आग नहीं, बरसेगा पानी! IMD का अनुमान- इस बार मानसून में औसत से 108% अधिक होगी बारिश     |     क्या लालू से दूर रहकर सियासी करियर सेट कर पाएंगे तेज प्रताप, जानें अब क्या है उनके पास विकल्प?     |     हाथ में पकड़ा और फट गया बम… अमृतसर में आतंकी खुद ही पहुंच गया जहन्नुम     |     रांची: पत्नी और दो बच्चों की सिलबट्टे से वारकर हत्या, पति ने क्यों खेला खूनी खेल?     |    

preload imagepreload image