सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन…

मध्यप्रदेश के सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की घटना हो रही थी और जब उसने उसका विरोध किया तब उसे एंबुलेंस से धक्का देकर मार दिया गया और इस पूरी घटना का जो गवाह था उसका चाचा उसे भी मार दिया गया उसके एक भाई को मारा गया और दूसरे भाई की पिटाई की जा रही थी और जब उसकी मां इस पूरे मामले में बीच बचाव करने गई तो उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया।

आखिर कैसा जंगल राज मध्य प्रदेश में चल रहा है। यदि कोई आवाज उठाता है तो मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में चुप बैठे हैं इससे स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच चुका है और मुख्यमंत्री महिलाओं की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब महिलाएं मुख्यमंत्री से लेंगी।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल को इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। वहीं विभा पटेल ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

5000 के लिए पुलिस ने महिला को दिया जिंदगीभर का दर्द, बेटे की लाश को सीने से लगाकर बोली- लखनऊ ले जाएंगे तो देखना बोलने लगेगा     |     दिल्ली में लगा भीषण जाम, Uber ड्राइवर की ट्रैफिक में बिगड़ने लगी तबीयत, तभी महिला पैसेंजर ने संभाली कार की स्टीयरिंग, फिर…     |     पत्नी ने टेबल पर रख दी एसिड की बोतल, डॉक्टर पति पानी समझकर पी गया, फिर जो हुआ…     |     ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे…’, मेरठ में कथा के बीच अचानक ऐसा क्यों बोले बाबा बागेश्नर?     |     झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का अचानक ट्रांसफर, किसे कहां मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट     |     क्या LAC पर सुधर रहे हैं संबंध? जानिए भारत और चीन के बीच किन बातों पर बनी सहमति     |     महिला मजिस्ट्रेट के बाल खींचे, कपड़े फाड़े फिर सड़क पर पटका… आरा में दबंगों ने मचाया तांडव     |     दिल्ली के अपोलो अस्पताल को 1 रुपये लीज पर मिली थी जमीन, एम्स को सौंपने की चेतावनी क्यों दी गई?     |     रेप केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट की जिस टिप्पणी पर हुआ था विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर लगाई रोक     |     जितने मंदिर उतने ढूंढेंगे और दुनिया को दिखाएंगे… संभल पर सीएम योगी की दो टूक     |