शाजापुर जिले में नशे के विरुद्ध अभियान में बड़ी कार्यवाही,थाना प्रभारियों ने दिलाई शपथ,55 स्थानों पर एक साथ पहुँची पुलिस


शाजापुर=
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें शाजापुर पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही की गयी ।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री जगदीश डाबर के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं, जिसमें दिनांक 10.10.2022 को जिले में एनडीपीएस एक्ट में 01 प्रकरण आबकारी एक्ट में 21 प्रकरण, अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 27 स्थानों एवं अवैध शराब पीने / पिलाने वाले 55 स्थानों को चैक किया गया और नशे के विरुद्ध जिले में 18 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर सभी लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई एवं नशे से होने वाले भारी दुष्परिणाम, शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से भी अवगत करवाया गया । नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान कोतवाली टीआई अवधेश कुमार शेषा लालघाटी थाने के टीआई राकेश सिन्हा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |