एसआई ने शराब दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने से किया साफ इंकार, एएसआई के आदेश को किया अनदेखा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एएसआई अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना करता दिखाई दे रहा है। दरअसल वीडियो भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शराब दुकान समय से पहले खुलने पर मौके पर मौजूद एस आई ने अपने अधीनस्थ ए एस आई को शराब दुकान के खिलाफ पंचनामा बनाने का आदेश दिया। लेकिन एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करने से साफ इंकार कर दिया। उल्टे अपने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में…

वायरल वीडियो में एसआई और एसआई में बहस हो रही है। एसआई- चलो भाईसाहब पंचनामा बनाना है वहां पर
एएसआई- काहै का
एसआई- वो ही दुकान खुली होने का
एएसआई- देर से रिप्लाय आया और बोले- आबकारी वाले को बुला लेते हैं न
एसआई- आपको पंचनामा बनाना है, कार्रवाई नहीं करनी, किसी को पकड़कर थाना नहीं पहुंचाना, न दुकान बंद करनी है, पंचनामा बनाना है, चलिए
एएसआई- मैं क्यों बनाउंगा
एसआई- क्योंकि मैं आदेश दे रहा हूं आपको, पंचनामा बनाइए चलकर
एएसआई- मैं नहीं बनाउंगा
एसआई- ठीक है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |