पत्नी को किन्नर बताकर पहली ही रात दिया तीन तलाक, बोला- साली से करवाओ शादी, थाने पहुंच गई बात

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की पहली रात पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए उसे तीन तलाक दे दिया. आरोपी पति ने अपनी साली से शादी का प्रस्ताव रखा. साली ने प्रस्ताव को ठुकराया तो उसके साथ छेड़खानी कर दी. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके किन्नर होने के कोई लक्षण नहीं पाए गए.

पीड़ित महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के खातिर उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ ससुराल में मारपीट की गई. उसे घर से निकाल दिया गया. दोनों पक्षों के बीच आपसी लोगों के साथ बैठकर बातचीत हुई लेकिन आरोपी पति मानने को तैयार नहीं है.

किन्नर बताकर दिया तीन तलाक

मामला बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक नवविवाहिता पत्नी का आरोप है कि उसकी शादी 19 मई को थाना भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुई थी. शादी पर उसके परिजनों ने 5 लाख रुपए खर्च किए और भरपूर घर का सामान भी दिया. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसे पहली ही रात किन्नर बता दिया. उसने उसे साथ में रखने से भी मना कर दिया. इतना ही नहीं उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया.

साली के साथ की छेड़छाड़

पति के जुल्म की यह बात पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई. अगले दिन उसकी बहन और परिवार वाले ससुराल आए. आरोप है कि आरोपी पति ने पीड़िता की बहन को कमरे में बुलाया और कहा कि उसकी बहन किन्नर है, तुम मुझसे शादी कर लो. बहन ने उसका विरोध किया. वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया. उसका पति अभी बार-बार उसे किन्नर कहकर अपने साथ रखने को तैयार नहीं है.

इस मामले में थाना इज्जतनगर के थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है. बयान दर्ज करने के बाद जो भी सबूत पाए जाएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला का मेडिकल परीक्षण करा दिया है, जिसमें किन्नर होने की पुष्टि नहीं हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |