‘पीने की लिमिट तय करें, कस्टमर को गाड़ी चलाकर घर जाना होता है’, पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस में कोर्ट का पब को निर्देश

महाराष्ट्र के पुणे में पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने दो इंजीनियरों को कुचलकर मार डाला. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया. कार की स्पीड 200 के करीब थी और टक्कर इस कदर मारी की बाइक सवार कई फीट दूर जाकर गिरे. एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आरोपी किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से जमानत मिल गई. वहीं, किशोर के पिता सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 24 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

इस सड़क हादसे की सुनवाई कर रही लोकल कोर्ट ने पब और बार चलाने वालों को निर्देश दिया कि वे अपने कस्टमर्स को कितनी शराब परोसी जानी चाहिए, इसको लेकर एक लिमिट तय करें क्योंकि वे शराब पीने के बाद कार चलाते हुए अपने घर लौटते हैं. गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में एक कार मालिक और दो अलग-अलग रेस्तरां के मैनेजर शामिल हैं.

‘ज्यादा नशे में होने पर पब करें रहने की व्यवस्था’

पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की सात दिनों की हिरासत मांगी. उसने अदालत को बताया कि आरोपियों के स्वामित्व या प्रबंधन वाले प्रतिष्ठानों ने किशोर और उसके दोस्तों की उम्र के बारे में जानकारी लिए बिना ही शराब परोस दी गई. इस हादसे को लेकर जज ने गहरी चिंता जताई. पुलिस ने कहा कि शनिवार और रविवार की रात को आरोपी किशोर ने अपने दोस्तों के साथ रात 9.30 से 1 बजे तक शराब पी.

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय की जज एसपी पोंक्षे ने कहा, ‘यदि व्यक्ति अत्यधिक नशे में है, तो उसके रहने की व्यवस्था वहीं करें. सड़क पर चलने वाले लोग क्या करें? जो लोग पब में आए हैं वे पैदल चलकर घर नहीं जाएंगे. वे अपनी गाड़ियां चलाकर जाएंगे. कहीं न कहीं बदलाव तो होना ही है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें (बार) पता होना चाहिए कि कितनी शराब परोसी जानी चाहिए. इसकी एक सीमा तय करें.’

कार हादसे के बाद दो पब किए गए सील

इधर, कार हादसे के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. पुणे के दो पबों को अनिश्चित काल के लिए सील कर दिया गया है. कलेक्टर सुहास दिवसे ने मुंडवा स्थित कोसी और ब्लैक मैरियट पब को सील करने का आदेश दिया था. ये एक्शन हादसे के ठीक एक दिन बाद हुआ है. दिवसे ने कहा, ‘पब को सील कर दिए गए हैं. एक बार जब हमें पुलिस रिपोर्ट मिल जाएगी, तो दोनों पब मालिकों को डिटेल में कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा. दोनों पबों को बंद करने का आदेश प्रथम दृष्टया उल्लंघन पर आधारित है.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |