पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी

सतना जिले के कोठी थाना अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया के पास खून से लथपथ हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था। शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया का रहने वाला था। मृतक युवक का नाम पवन कुशवाहा बताया जा रहा है, फिलहाल पूरे मामले की जांच नागौद एसडीओपी विदिता डागर एवं कोठी थाना प्रभारी रुपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में की जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी नागौद विदिता डागर ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |