पावागढ़ धाम के लिए रवाना हुआ 131 माता भक्तों का जत्था,शहरवासियों ने शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

शाजापुर. पावागढ़ वाली माता के दर्शन के लिए शनिवार को 131 भक्तों का जत्था रवाना हुआ। शहरवासियों ने विदाई दी और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। 13 वर्ष से निकाली जा रही यात्रा 14वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। शुरुआत सुबह कसेरा बाजार स्थित रूपामाता मंदिर से की गई। यहां सभी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाआरती की गई। भक्तों ने मां राजराजेश्वरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित कालका माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। सेवादार राजकुमार शर्मा, रघुवीरसिंह पंवार, क्षितिज भट्ट, अजय डिंगरा का साफा बांधकर एवं समस्त यात्रियों का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 3 दिवसीय यात्रा के दौरान शरद पूर्णिमा पर रविवार को मां पावागढ़ धाम में पूजन एवं रात्रि जागरण के लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआ है।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न     |     3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |