MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या

पिछले तीन सालों से राजधानी भोपाल में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि भोपाल में दूसरे जिलों के लोग भी जांच कराने के लिए आते हैं। दूसरी बात यह है कि टीबी के नए मरीजों की पहचान के लिए जांचें अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा की जाती हैं। अनुमान के अनुसार प्रति लाख आबादी पर टीबी के 216 मरीज होते हैं, लेकिन हकीकत इससे दोगुने मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में साफ है कि कई जिलों में जांचों की संख्या कम होने की वजह से नए मरीजों की पहचान नहीं हो पा रही है।

क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज वर्मा की माने तो उन्होंने कहा कि पहले जांच का दायरा बहुत कम था। अब जांच का दायरा बढ़ा है तो क्षय रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। पहले भी ये बीमारी होती थी लेकिन उनकी सही जांच नहीं होने से पता नहीं चल पाता है।

डॉ वर्मा ने कहा कि अब नई तकनीकि आने से इलाज भी आसान हुआ है। स्मोकिंग करने वाले खदान पर काम करने वाले मजदूर शुगर रोगी या जिनको 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी है। उनकी भी जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |