Shajapur मुस्लिम समाज का रक्तदान शिविर कल् रविवार को

शाजापुर:- रविवार दोपहर 12 बजे ईदगाह रोड़ स्थित मस्जिद बैतूल हम्द में अंजुमन कमेटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

इस्लाम धर्म के प्रवर्त्तक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की 1453 वीं यौमे पैदाइश के अवसर पर मुस्लिम समाज की पंजीकृत संस्था अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी के नैतृत्व में समाजजन रक्तदान करेंगे। अंजुमन सदर हाजी नईम कुरैशी ने बताया कि हज़रत मोहम्मद साहब का पैगाम है कि इंसानियत की भलाई के काम करते रहना चाहिए। यहां ख़ासकर गर्भवती महिलाओं और थैलीसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों और अन्य ज़रूरतमंदों को लगातार ख़ून की आवश्यकता बनी रहती है। इसी के मद्दे नज़र अंजुमन कमेटी ने मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया है।

सदर श्री कुरैशी ने बताया कि बड़ी संख्या में समाजजनों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया है। समाज के युवा इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आज के शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |