24 घंटे के भीतर ही नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता

थाना माचलपुर, जिला राजगढ़-
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) द्वारा महिला संबंधी गम्भीर अपराधों में तत्परता से कार्यवाही हेतू लगातार निर्देशित किया गया है । थाना माचलपुर में दिनांक 04.10.22 को पीड़िता ने उपस्थित आकर आरोपी रवि पिता जगदीश लवबंशी निवासी माचलपुर के द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने के संबंध में रिपोर्ट किया।


पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 312 /2022 धारा 354, 354(घ) , 341, 509 ipc 7/8 पोस्को एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी खिलचीपुर श्री आनन्द राय सर के निर्देशन में थाना माचलपुर पुलिस टीम को शीघ्रता से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया गया
थाना माचलपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई टीम के द्वारा 24 घंटो के भीतर ही आरोपी 1. रवि लववंशी उम्र २० साल निवासी माचलपुर को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट तैयार किया गया तदोपरांत आरोपी को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे ,सउनि राधेश्याम ठाकुर , आर 728 नरेंद्र , आर. 766 रविंद्र , आर 330 नीरज , आर 968 ईस्वर, आर 1034 दिलीप ,म आर 1044 सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |