फ्री में करतारपुर साहिब जा सकेंगे भारतीय, एक पैसा नहीं लेगी सरकार

करतारपुर साहिब के दर्शन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी बात कही. उन्होंने भारतीयों को करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जो 20 अमेरिकी डॉलर की फीस लगती है, वो हमने नहीं लगाया है. ये पाकिस्तान के द्वारा लगाया गया है. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार से बातचीत कर इस मुद्दे को हल करने का जरूर प्रयास करेंगे. जयशंकर ने अमृतसर में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही.

इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि करतारपुर केवल हमारे हाथ में नहीं है. हमें पाकिस्तान के साथ एक समझौता करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब जाने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करना पड़ता है. आमतौर पर इंटरनेशनल बॉर्डर तभी पार कर सकते हैं, जब आपके पास वीजा हो. मगर करतारपूर जाने के लिए हमने वीजा को खत्म कर दिया कि यहां जाने के लिए वीजा की दरकार नहीं है.

हम इस जरूर करेंगे कोई बड़ा फैसला

वहीं, उन्होंने कहा कि जहां तक फीस का सवाल है तो मुझे याद है कि जो 20 डॉलर का शुल्क है, यह हमारे द्वारा लागू नहीं किया गया था. यह पाकिस्तान ने लगाया था. इसको लेकर कई लोगों ने मुझसे कहा है. ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास पासपोर्ट भी नहीं है और वे लोग करतारपूर जाना चाहेंगे. जयशंकर ने कहा कि हम उनकी आशाओं को समझते हैं और ये जो विषय है कि उस पर फीस नहीं लगनी चाहिए तो इस पर मैं आपको जरूर आश्वासन दे सकता हूं कि ये विषय हम जरूर पाकिस्तान सरकार के साथ उठाकर हम इसका कोई फैसला करेंगे.

सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है करतारपूर

बता दें कि भारत समेत दुनियाभर के सिख तीर्थयात्रियों के अलावा अन्य पर्यटक भी गुरुद्वारा करतापुर साहिब का दर्शन करने के लिए आते हैं. करतारपूर पाकिस्तान के पंजाब के नारोवाल जिले में है. ये सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है, क्योंकि यहां गुरु नानक देव ने अपने जीवन के आखिरी वर्ष बिताए थे. बताया जाता है कि यहां नानक जी ने 18 सालों तक अपना जीवन बिताया था. बाद में इसी जगह पर गुरु नानक देव ने अपनी देह त्यागी थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |