भारत में घट गई हिंदुओं की संख्या, मुसलमानों की आबादी में हुआ इतना इजाफा

भारत में हिंदुओं की आबादी में 7.82 पर्सेंट की गिरावट आई है. वहीं, मुसलमानों की संख्या बढ़ गई है. सरकारी पैनल ने 65 साल की स्टडी की है, जिसमें ये खुलासा हुआ. भारत ही नहीं, नेपाल और म्यांमार में भी हिंदुओं की संख्या घटी है. स्टडी के मुताबिक, मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमानों की संख्या बढ़ी है. बांग्लादेश में मुसलमानों की आबादी 18 पर्सेंट बढ़ी है तो पाकिस्तान में ये आंकड़ा 10 पर्सेंट है.

स्टडी में 1950 से लेकर 2015 के बीच भारत में जनसांख्यिकी में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है. एक तरफ भारत में हिंदुओं की संख्या घट गई है तो वहीं अल्पसंख्यक मुस्लिमों, ईसाई और सिखों की संख्या में इजाफा हुआ है. 1950 और 2015 के बीच, भारत में मुस्लिम आबादी में 43.15% की वृद्धि हुई. वहीं ईसाइयों में 5.38% की वृद्धि, सिखों में 6.58% की वृद्धि और बौद्धों में मामूली इजाफा देखा गया.

क्या कहती है स्टडी?

स्टडी के मुताबिक, 1950 में हिंदुओं की आबादी 84.68% थी जो 2015 में घटकर 78.06% हो गई. म्यांमार के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा हिंदू आबादी कम हुई है. म्यांमार में भी हिंदुओं की आबादी 10% तक घटी है. यह 167 देशों में किए गए सर्वे में सबसे ज्यादा है. भारतीय उपमहाद्वीप में मालदीव को छोड़कर सभी मुस्लिम बहुसंख्यक देशों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ी है.

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश में मुसलमानों की आबादी में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बहुसंख्यक धार्मिक समूह की हिस्सेदारी में इस तरह की सबसे बड़ी वृद्धि हुई है. पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

नेपाल में तीन प्रमुख धर्मों में से बहुसंख्यक हिंदू आबादी की हिस्सेदारी में 4 प्रतिशत की गिरावट आई. बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मुस्लिम आबादी में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |