जिन ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों के आवेदन कम आए हैं वहां पुन: शिविर लगाएं- कलेक्टर श्री जैन — कलेक्टर ने 10 ग्राम पंचायतों से संपन्न हुई ऑनलाईन जनसुनवाई में कहा

शाजापुर

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कालापीपल जनपद पंचायत क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं स्थानीय ग्रामीण जनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिंहित योजनाओं से शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के अभियान के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों के कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन ग्रामों में पुन: सर्वे कर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करें। किसी भी हितग्राहियों के आवेदन लेने से मना नहीं करें, सभी आवेदन प्राप्त करें। प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण बाद में किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन के भ्रमण के दौरान महाकाल लोक के शुभारंभ के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि 11 अक्टूबर को सभी ग्रामों में मंदिरों में विधि विधान से पूजा-आरती कराएं। इस दिन प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। कलेक्टर ने आयुष्मान योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत सभी युवाओं का पंजीयन कराने के लिए भी कलेक्टर ने कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनवाड़ियों, स्कूल भवनों, स्वास्थ्य केन्द्रों, राशन के वितरण, मध्यान्ह भोजन वितरण, शासन की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी सरपंचों से जानकारी ली।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में आज कालापीपल जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लालाखेड़ी, गालवी, खरदौनखुर्द, लसुडियापातला, राधोखेड़ी, निपानियाखुर्द, पासीसर, आलनिया, बावड़ीखेड़ा एवं बमुलियामुछालिया के सरपंचों, ग्राम पंचायत में पदस्थ शासकीय अमले तथा ग्रामीणजनों से चर्चा की।

लालाखेड़ी के सरपंच ने बताया कि खाद प्राप्त करने के लिए 11 किलोमीटर दूर खमलाय जाना पड़ता है। ग्राम में एक व्यक्ति मानसिक दिव्यांग है, जिसका यूडीआईडी कार्ड एवं आधार कार्ड बनाया जाना है। साथ ही ग्राम में ही 3 बालक हैं, जो कि अनाथ है। कलेक्टर ने मानसिक दिव्यांग व्यक्ति के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए उपस्थित डीएचओ को निर्देश दिये। साथ ही अनाथ बालकों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाने के लिए महिला एवं बाल विकास के अधिकारी को निर्देशित किया। गालवी सरपंच ने निपानिया चेतन तक का मार्ग खराब होने की जानकारी दी। खरदौनखुर्द के सरपंच ने पानी की एवं सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम में आंगनवाड़ी भवन नहीं होने की भी जानकारी दी। ग्राम पंचायत लसुड़ियापातला के सरपंच ने भी पेयजल एवं सड़क की समस्या से अवगत कराया। राधोखेड़ी सरपंच ने पेयजल समस्या, सोसायटी के भवन की भूमि पर अतिक्रमण होने, ग्राम में एएनएम का पद रिक्त होने की जानकारी दी। निपानियाखुर्द सरपंच ने पेयजल टंकी निर्माण के बाद भी शुरू नही होने की जानकारी दी। पासीसर सरपंच ने आंगनवाड़ी भवन नहीं होने, नाले पर पुलिया निर्माण की आवश्यकता आदि के बारे में बताया। आलनिया सरपंच ने स्कूल भवन मरम्मत कराने, बावड़ीखेड़ा सरपंच ने मंदिर की भूमि के सीमांकन कराने, बमुलिया मुछाली के सरपंच ने स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, डीएचओ डॉ. अजीत राव, जिला पंचायत के लेखा अधिकारी श्री मुकेश जाटव एवं श्री मोहित गुप्ता, पीएमजीएसवाय के श्री आरबी चौधरी, विद्युत वितरण कंपनी से श्री प्रवीण ठाकुर, आरआई श्री अवसर सिंह एवं श्री राकेश महिवाल भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |