स्वामित्व योजना के तहत मो.बड़ोंदिया के 19 गांवो के 2492 लोगों को अधिकार अभिलेख का वितरण

शाजापुर
——-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर आज 02 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में स्वामित्व दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित गांधी हाल में किया गया। स्वामित्व दिवस पर मो.बड़ोदिया तहसील के 19 ग्रामों के 2492 लोगों के पूर्ण किये गये अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमरा‍ज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, श्री दिनेश शर्मा, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, श्री अम्बाराम कराड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह जादौन, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक श्री अखिलेश मालवीय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन आदि मौजूद थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि अब ग्रामीणजनों को किसी कार्य के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्रामीणजनो के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत प्राप्त अधिकार अभिलेख के माध्यम से ग्रामीण जनों को अपनी निवासरत भूमि/जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इस अधिकार अभिलेख से ग्रामीण जन बैंको से ऋण आदि प्राप्त कर सकते है।

श्री अम्बाराम कराड़ा ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनके माध्यम से आमजनों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े में जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छता अभियान आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने देश की आजादी में महत्पूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना) के तहत ड्रोन फलाई के माध्यम से प्रत्येक गांव का सर्वे किया जा रहा है। जिसके माध्यम से नक्शा तैयार किया जाएगा, तत्पश्चात लोगो को अभिलेख वितरित किये जाएंगे। स्वामित्व योजना के तहत प्राप्त अधिकार अभिलेख के माध्यम से ग्रामीण जन ऋण, मरम्मत, हस्तांतरण तथा उन्हें बेंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में स्वामित्व योजनांतर्गत कुल 637 ग्रामों में से नगरीय एवं वीरान ग्रामों को छोड़कर ग्राम आबादी वाले 585 ग्रामों में ड्रोन फलाई किया जाकर प्रारूप नक्शा तैयार किया जा चुका है एवं अगले क्रम में ग्राम पटवारी द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य संपादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान तथा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें शासन की चिन्हित योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये गांव-गांव शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे है। आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित तथा कन्यापूजन कर किया गया।
——
स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख का वितरण
——-
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वामित्व योजना के तहत मो.बड़ोदिया तहसील के 19 ग्रामों के 38 लोगों को जिनमें ग्राम महुआखेड़ी के रमेश, रूपसिंह, डंगीचा के दिनेश, कमल, गागोरनी के प्रेमसिंह, बद्रीलाल, बीरागांव के होकमलाल, रामबाबू, बड़ोनी के बद्रीलाल, देवीलाल, खरहरखेड़ी के हाकमसिंह, देवीसिंह, जामन के रामबाबू, कैलाश, चंदौनी के राधेश्याम, अंतरसिंह, उमरियादया के दशरथसिंह, मोड़सिंह, नागझिरी के जगदीश, राहुल, पीथाखेड़ी के आत्माराम, प्रकाश, फर्दखेड़ी के देवबाई, महेशकुमार, पीपलखेड़ा के रामबाबू, लखनसिंह, देवरीमुल्ला के बहादुरसिंह, अर्जुनसिंह, कुमड़ी के मनोहरसिंह, कालुसिंह, टुंगनी के रूपसिंह, मानसिंह, मेघाखेड़ी के ईश्वरसिंह, नारायणसिंह, पचौर के देवकरण, गोविन्द तथा सोदनाखेड़ी के रामपाल सिंह एवं सुमित अधिकार अभिलेख वितरित किये गये।
——-
स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख पूर्ण ग्राम
——-
स्वामित्व दिवस के तहत मो.बड़ोदिया तहसील के 19 ग्रामों के 2492 लोगों के अधिकार अभिलेख पूर्ण किये गये है। जिनमें उमरिया दया के 208, कुमड़ी के 94, खरहरखेड़ी के 62, गागोरनी के 31, चंदोनी के 108, जामन के 255, टुंगनी के 120, डंगची के 336, देवरी मुल्ला के 201, नागझिरी के 226, पचोर के 221, पीथाखेड़ी के 65, पीपलखेड़ा के 99, फर्दखेड़ी के 93, बड़ोनी के 130, महुआखेड़ी के 16, मेघाखेड़ी के 69, वीरागांव के 92 तथा सोदनाखेड़ी क 66 शामिल है।
——–
नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
———
कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा सामारोह के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्ति की शपथ उपस्थितजनों को दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ-साथ जिले में 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2022 तक नशा मुक्त अभियान आरंभ किया जा रहा है। अभियान के दौरान नगरीय निकायों को वार्ड वार सभा तथा ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम सभा मे नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराने के लिए कहा गया है। ।
——-
‍‍नशामुक्ति अभियान शुभारंभ का सीधा प्रसारण
——-
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रदेश में आरंभ होने वाले प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया गया।
#Adhikarabhilekh
#GandhiJayanti
#LalBahadurShastri
#NashaMuktiAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |