अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. सोने के रेट में रिकॉर्ड तेजी के बीच कई लोग खरीदारी के लिए करेक्शन का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में उन लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है और सोना खरीदने का सुनहरा मौका बन चुका है, क्योंकि बीते कुछ दिनों में इसके भाव में हजारों रुपये की गिरावट आई है. दरअसल, सोने के रेट के रिकॉर्ड तेजी के बाद से गिरावट जारी है, जिस कारण अक्षय तृतीया से पहले ही सोना 3300 रुपए सस्ता हो चुका है.

दूसरे सप्ताह आई भाव में गिरावट

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 70,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ. यह लगातार दूसरा ऐसा सप्ताह रहा, जब सोने की कीमतों में गिरावट आई है. इस पूरे सप्ताह के दौरान एमसीएक्स पर सोना 809 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आया है. इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान भी सोने के दाम में करीब 1000 रुपये की गिरावट आई थी.

रिकॉर्ड लेवल से इतना सस्ता हुआ सोना

अप्रैल महीने के दौरान सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया था. सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच रही थीं. 12 अप्रैल को सोना 73,958 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. उस स्तर से तुलना करें तो अभी सोना करीब 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है, जो सोने और गहने की खरीदारी करने का अच्छा समय बना रहा है.

ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव

सोने की कीमतों में सिर्फ घरेलू बाजार में ही कमी नहीं आ रही है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी सोना सस्ता हो रहा है. ग्लोबल मार्केट में सोना इस हफ्ते करीब 48 डॉलर प्रति औंस के नुकसान के साथ 2,301 डॉलर पर आ गया. यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के 2,448.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई स्तर की तुलना में 148 डॉलर नीचे है. कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर भी अभी लुढ़ककर 2,310 डॉलर प्रति औंस पर आया हुआ है.

आपके शहर में कितना है रेट?

शहर 22 कैरेट (सोना) 24 कैरेट (सोना) 18 कैरेट (सोना)
चेन्नई ₹66,150 ₹72,160 ₹54,120
मुंबई ₹65,750 ₹71,730 ₹53,800
कोलकत्ता ₹65,750 ₹71,730 ₹53,800
बेंगलुरू ₹65,750 ₹71,730 ₹53,800
हैदराबाद ₹65,750 ₹71,730 ₹53,800
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |