शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में 13 साल की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई है। महिला गंभीर रूप से घायल है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में बाइक चालक दुर्गेश और 13 साल की बच्ची लल्लीबाई की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति अनूपपुर से अपने घर झगरहा आ रहे थे। इसी दौरान बटुरा पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |