Google में छंटनी, क्या भारत को होगा फायदा या नुकसान? ये है पूरा मामला

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन यानी गूगल लगातार लोगों को नौकरी से निकाल रहा है. कंपनी दुनिया के कई देशों में करीब 200 लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है. ऐसे में देखना होगा कि क्या भारत पर इस छंटनी का असर होगा या उल्टा ये उसके लिए फायदेमंद होगा. आखिर भारतीय मूल के सुंदर पिचाई के पास ही फिलहाल इस कंपनी की कमान है.

हालिया घटनाओं के आधार पर मीडिया में छपी रिपोर्ट्स को देखें तो गूगल ने अपनी कोर टीम से 200 लोगों को बाहर कर दिया है. सबसे बड़ी बात इसमें से करीब 50 लोग सीधे उसके हेडऑफिस यानी कैलिफोर्निया से बाहर किए गए हैं. ये सभी एम्प्लॉइज उसकी इंजीनियरिंग टीम का हिस्सा थे.

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक तरफ गूगल में छंटनी का दौर चल रहा है. इसके उलट कंपनी भारत और मेक्सिको जैसे देश में अपना विस्तार कर रही है और जबरदस्त तरीके से लगातार हायरिंग कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने जो छंटनियां की हैं, उनका रिप्लेसमेंट वह भारत और मेक्सिको में कर रही है.

गूगल में इस साल और भी हुईं छंटनी

गूगल ने इन छंटनियों की पुष्टि पिछले हफ्ते ही कर दी थी. 2024 में एक झटके में इतने लोगों को एक साथ गूगल ने पहली बार बाहर किया गया है. इससे पहले इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में इजराइल की टेक्नीकल मदद करने को लेकर कंपनी का उसके कुछ कर्मचारियों ने विरोध किया था. कंपनी ने उन सभी कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

गूगल साल 2023 की शुरुआत से ही अपने वर्कफोर्स में कमी ला रहा है. कंपनी ने तब अपने कर्मचारियों की संख्या में 6 प्रतिशत तक कमी लाने का ऐलान किया था. कंपनी ने तब 12,000 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी.

दोबारा कर सकते हैं एम्प्लॉइज

गूगल के प्रवक्ता का कहना है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी के दौरान नौकरी चली गई है. वे सभी गूगल में अभी जॉब्स के लिए खुली पोजिशन पर फ्रेश एप्लाई कर सकते है. ऐसे कर्मचारियों के पास एक तरह से नई जॉब के लिए आवेदन करने का मौका होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |