कल अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन,प्राइवेट अस्पताल में भी निःशुल्क दी जाएगी सेवाएं

शाजापुर, 29 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस (01 अक्टूबर 2022) को शाजापुर जिले में वृद्वजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के हर एक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वृद्वजनों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं संपूर्ण जांचे सीएचओं के द्वारा की जा रही है। जिसके तहत 24 सितंबर से विकासखण्ड स्तर पर वृद्वजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है एवं तकरीबन 7000 चिन्हित वृद्वजनो की सम्पूर्ण प्रकार की जांचे एवं घर-घर जाकर जांच के लिए ब्लड सेम्पल एकत्रित कर स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रयोगशाला में जांच कर रिपोर्ट दी जा रही है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. निदारिया ने बताया कि जिले के प्रायवेट अस्पतालो के द्वारा भी वृद्वजनों के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया जा रहा है, जिसके तहत शाजापुर शहरी क्षेत्र में गोहिल सम्पूर्ण अस्पताल द्वारा नि:शुल्क ओपीडी के साथ ईसीजी ओर ब्लड शुगर की जाचं की जायेगी। वरदान फेक्चर एवं जनरल अस्पताल द्वारा नि:शुल्क ओपीडी के साथ ईसीजी ओर ब्लड शुगर की जाचं की जायेगी। इसी तरह सिटी हास्पिटल शाजापुर, व्यास हास्पिटल शाजापुर, आरोग्य हेल्थ केयर शाजापुर द्वारा द्वारा नि:शुल्क ओपीडी के साथ ईसीजी और ब्लड शुगर की जाचं की जायेगी।

इसी प्रकार शुजालपुर में जश हास्पिटल द्वारा नि:शुल्क ओपीडी के साथ ईसीजी और ब्लड शुगर की जाचं की जायेगी, जिसमे सभी प्रकार के जटिल रोगों की जांच एवं परामर्श एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रदान किया जायेगा। शुजालपुर के ही आरोग्य हास्पिटल द्वारा भी नि:शुल्क ओपीडी का संचालन किया जायेगा। साथ ही शुजालपुर में डी.पी केयर अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष रूप से वृद्व महिलाओं की जांच की जाकर परामर्श दिया जायेगा। शुजालपुर के ही साई कृपा अस्पताल में समस्त वृद्वजनों का मेडिसिन विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया जायेगा।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले के समस्त 586 ग्रामों में चिन्हित वृद्वजनों का सीएचओ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से 01 अक्टूबर 2022 को स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही जिले के समस्त सिविल अस्पताल, सामुदायिक

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |