कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना कहा – रोज नए झूठ का आविष्कार कर रहे…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे लगातार झूठ बोल रहे हैं लेकिन इस चुनाव में सत्य की जीत होगी कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश का लोक सभा चुनाव अब पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र के चारों तरफ़ घूम रहा है।

सामाजिक न्याय, गरीबों को आर्थिक सहायता, नौजवानों को रोज़गार, किसानों को उपज का पर्याप्त मूल्य और देश के सभी वर्गों के लिए विकास के नए रास्ते खोलने वाले कांग्रेस के न्याय पत्र का कोई जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी रोज़ नए झूठ का आविष्कार कर रही है और उसके महिमामंडन के लिए सौ झूठ और बोलती है। लेकिन झूठ की उम्र लंबी नहीं होती, इस लोक सभा चुनाव में सत्य की जीत होना तय है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |