जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Apr 24, 2024 110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने आज मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पद संभालते हुए डॉ सक्सेना ने चर्चा करते हुए कहा कि तीसरी बार यह कुर्सी संभाल रहा हूं। पहली बार 2017 दूसरी बार 2022 और अब डीन बना हूं। हर बार मैंने बेहतर देने की कोशिश की है और आज भी इसी सोच के साथ पदभार संभाल रहा हूं। उन्होंने पूर्व डीन डॉक्टर गीता गुईन की चर्चा करते हुए कहा कि मैडम गुईन ने बेहतर काम किया है, उनके कामों को आगे बढ़ाने लक्ष्य होगा। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 110 Share