उज्जैन ▪️थाना चिमनगंज पुलिस ने जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

उज्जैन
▪️थाना चिमनगंज पुलिस ने जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों पर करीब 28 अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा गुंडे/बदमाशो/फरारी/ ईनामी गिरफ्तारी/स्थाई वारंटीयो/जिला बदर आदेशो का उल्लघंन करने वाले आरोपियों को धरपकड़ कर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना चिमनगंज पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कोई बदमाश नक्षत्र होटल के आगे पुलिया के पास उंडासा रोड पर आने जाने वाले लोगो को चाकू से डरा धमका रहा है।
मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से वरिष्ठ अधिकारीगण से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान रवाना किया गया जहां जिलाबदर बदमाश हेमंत उर्फ बुचा खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही बल की मदद से पकड़ा गया। जिला बदर की अवधि में उज्जैन में प्रवेश करने के संबध में कोई दस्तावेज या आदेश पेश करने को कहा तो कोई दस्तावेज तथा आदेश नहीं होना बताया बाद आरोपी की तलाशी लेते आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू मिला बाद आरोपी से उक्त चाकू को अपने कब्जे में रखने संबंधित कागजात के बारे में पूछते अपने पास कोई कागजात नही होना बताया। अतः आरोपी द्वारा जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 317/24 धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधि. 25 आर्म्स एक्ट तहत अपराध पृथक से पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में निरी. हितेश पाटिल, प्रआर सुनील परमार आर सुनील बिठोरे व अन्य का विशेष योगदान रहा ।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस
#ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |