कार और बोलेरो में हुई आमने-सामने भीषण भिड़ंत, मां बेटे की दर्दनाक मौत..

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि कार और बोलेरो की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 65 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि आठ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है जिनको इंदौर रेफर किया गया है।

बीस्टान नाके की यह घटना है। कार के एयरबैग खुलने से कार सवार की जान बच गई है। आपको बता दें की दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बोलेरो सवार अमीन और उनकी 65 वर्षीय मां सीको बी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |