मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग

बालाघाट। मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम मशीन में मतदान करते हुए वीडियो बनाना, फोटो लेना या उसे बहुप्रसारित करना निवार्चन आयोग द्वारा प्रतिबंधित है, लेकिन शुक्रवार को बालाघाट में इस नियम के उल्लंघन तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला सामने आया। हैरानी की बात है कि यह मामला एक नहीं बल्कि दो मतदान केंद्रों में सामने आया है, जो बालाघाट विधानसभा के तहत थे।

वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित

प्रतिबंध के बाद भी मतदाता मोबाइल के साथ केंद्र के अंदर दाखिल हुआ और मतदान करते हुए आसानी से वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। पुलिस को भनक लगते ही इस वीडियो बनाने व बहुप्रसारित करने वाले की छानबीन शुरू कर दी गई। यह मामला एआरओ व बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी के संज्ञान में आते ही कोतवाली थाना में मामले की एफआइआर दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, जिन केंद्रों में ये घटना घटी है, वहां के समस्त मतदान दल को थाने में हाजिर होने निर्देशित किया गया है।

तीन माह का कारावास व जुर्माने का प्रवि‍धान

बालाघाट एसडीएम व एआरओ गोपानी सोनी ने बताया कि मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला गुजरी बाजार स्थित बूथ क्रमांक-242 शासकीय नेहरू शाला के नवीन कक्ष और बूथ क्रमांक 195 शासकीय पालीटेक्निक कालेज से सामने आया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में यह अपराध आरपी एक्ट की धारा 128 की धारा 188 की श्रेणी में आता है। इस अपराध में तीन माह के कारावास की सजा के साथ जुर्माना का भी प्रवि‍धान है।

वीडियो बहुप्रसारित करने वालों की तलाश की जा रही

किसी इलेक्ट्रानिक माध्यम में मतदान का वीडियो बहुप्रसारित करने के मामले में अपराध दर्ज कराने के बाद अब साइबर पुलिस के माध्यम से वीडियो बहुप्रसारित करने वालों की तलाश की जा रही है। साथ ही अन्य माध्यम से भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को मतदान के दौरान फोटो खींचने जाने का एक अन्य मामला एमएलबी स्कूल में बनाए गए बूथ क्रमांक 230 में भी सामने आया है।

मौके पर नायब तहसीलदार की टीम पहुंची

इसकी जानकारी एआरओ को दिए जाने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार की टीम पहुंची। अधिकारियों ने तत्काल मतदाता के मोबाइल से मतदान करती फोटो को हटवाया (डिलीट) गया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर सख्ती बरतते हुए पूरे मतदान तक किसी को भी मोबाइल ले जाने नहीं दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |